महाविद्यालय में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण शुरू
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । आज के समय में ब्यूटीशियन की मांग शीर्ष पर है क्योंकि शादी, पार्टी या कोई भी पारिवारिक समारोह हो, नारी स्वयं को अधिक सुंदर और आकर्षक दिखाने का प्रयास करती हैं और इसके लिए वह ब्यूटीशियन का सहारा लेती हैं। क्योंकि ब्यूटीशियन लड़कियों की इच्छा के अनुरूप उन्हें सजाते संवारते है, जिससे वह एक आकर्षक प्रतीत होती हैं और पार्टी में बिल्कुल ही अलग दिखाई देती हैं।
यहां तक कि सिर्फ लड़की ही नहीं बल्कि लड़के भी अब अपने सजने सवरने पर काफी ध्यान देते हैं। यही वजह है कि ब्यूटीशियन लड़कियों के साथ-साथ अब लड़कों को भी सजाने का काम करने लगे हैं। आधुनिक युग में कई लोगों की ब्यूटीशियन बनने की तरफ रुचि बढ़ रही है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्याल के द्वारा प्राचार्य कल्पना जंभुलकर के कुशल मार्गदर्शन एवं संरक्षण एवं रूसा वर्ल्ड बैंक के अंतर्गत 21 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ममता कड़वे के द्वारा उक्त बात छात्राओं को प्रशिक्षण के दौरान कहीं उन्होंने कहा कि ब्यूटीशियन का मुख्य काम लोगों की आवश्यकता के हिसाब से उनका मेकअप कर उन्हें एक अच्छा लुक देना होता है। ब्यूटीशियन आमतौर पर आपको ब्यूटी पार्लर में ही मिलते हैं। कुछ ब्यूटीशियन अब होम सर्विस भी देने लगे हैं अर्थात आप घर पर रहकर ही एक फोन कॉल के जरिए उनकी सेवा अपने घर पर प्राप्त कर सकते हैं।
प्रशिक्षण कक्षाओं का आयोजन प्रभारी दीपिका कलमे मैडम एवं सुष्मिता चौरसिया के द्वारा किया जा रहा हैं। जिसमें छात्राएं रुचि के साथ भाग ले रहीं हैं।



