मध्य प्रदेश
महिला बाल विकास विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत् स्वीप गतिविधियों का आयोजन

रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । पाटन विधान सभा अंतर्गत 2 अप्रैल 2024 मंगलवार को मझौली, इंद्राना, पटोरी आदि में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत् हल्दी चावल से न्यौता, मतदाता सभा आदि का अयोजन किया गया। समस्त मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग कर 19 अप्रैल को मतदान करने हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर सभी नव मतदाता एवं महिला मतदाताओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने घर घर जाकर पीले चावल के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।



