माता कर्मा देवी जयंती पर चल समारोह के साथ होगा धर्म सभा का आयोजन

व्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज। साहू समाज की आराध्य देवी भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी की जयंती शनिवार 18 मार्च को मनाई जाएगी। इस मौके पर चल समारोह निकाला जाएगा तथा धर्मसभा का आयोजन होगा।
माता कर्मा देवी जयंती के अवसर पर साहू समाज द्वारा शनिवार 18 मार्च को कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस मौके पर प्रातः 8 बजे श्रीरामजानकी- कर्मादेवी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। समाज द्वारा जयंती के उपलक्ष्य में प्रातः 10 बजे श्री हनुमान मंदिर टेकापार से चल समारोह निकाला जाएगा जो मुख्य मार्ग का भ्रमण कर श्रीराम जानकी धर्मशाला गैरतगंज में सम्पन्न होगा।
यहां दोपहर 12 बजे धर्मसभा एवं प्रसादी वितरण सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
नगर साहू समाज के अध्यक्ष सुरेशचंद नायक एवं साहू नवयुवक मंडल के अध्यक्ष राजेश साहू मामा ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओं, बहनों से आयोजन में पधारकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।



