माला तालाब की बम्होरी, सिमरी खुर्द की नहर के निरीक्षण करने पर क्या कुछ कहा तहसील अध्यक्ष हरिश्चन्द्र राजपूत ने
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जबेरा विधानसभा के माला तालाब की बम्होरी, सिमरी खुर्द की नहर का निरीक्षण के दौरान जानी नहरों की हकीकत नहरों का पानी पुलियों में गेट न लगे होने से जगह जगह से बह रहा है, माला तालाब का पानी नहरों के द्वारा हफ्तों से निरंतर निकाला जा रहा है, नहरों से जाने वाले पानी से किसानों को लाभ हो रहा है या नुकसान यह जानने वाला कोई नहीं है,बम्होरी राजबंदी पुलिया से जब से नहर खोली गई है तभी से निरंतर पानी बर्बाद होकर सिमरी खुर्द के नाले में जाकर नदी में पहुंच रहा है, सिमरी खुर्द के वरिष्ठ किसान का कहना है कि सिमरी खुर्द के नाले में से नहरों का पानी निरंतर बर्बाद होकर बहता रहता है, राजबंदी पुलिया के आस पास नहर छतिग्रस्त होने से पानी बर्बाद होकर बहता रहता है, सिमरी खुर्द में शंकर के घर के पास नहर पर पुलिया का निर्माण कराया गया था जो कि पूर्णतः टूट चुकी है, घटिया सामग्री से किए गए निर्माण कार्य से ही नहर जगह जगह पर छतिग्रस्त हैं, माला नहरो में करोड़ों की लागत लगाकर किए गए कार्य कागजों में ही मजबूती से किए गए हैं ताकि अधिकारी और कार्य कराने वालों की जेबें भर जाएं, तभी तो आज भी नहरों की हालत खराब है जगह जगह पर टूटी फूटी हुई है, अधिकारीयो के तानाशाही रवैए से हमारा किसान भाई परेशान है नहरों की माली हालत खराब होने से किसानों को हो रही परेशानी को मीडिया के द्वारा अधिकारीयो तक पहुंच रही है, किंतु अधिकारीयों पर इसका बिल्कुल भी असर नहीं दिख रहा है।



