कृषिपर्यावरणमध्य प्रदेश

मावठे की बारिश के चलते कृषि उपज मंडी में नीलामी कार्य आगामी आदेश तक बंद

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मौसम के अचानक खराब होने और आए दिन हो रही बारिश के कारण मंडी परिषर गीला होने , एवं शीतलहर की वजह से व्यापारियों द्वारा 30 नवंबर से नीलामी कार्य में असमर्थता व्यक्त करने पर आगामी सूचना तक नीलामी स्थगित रखने की सूचना मंडी प्रशासन द्वारा जारी की गई है ।
आपको बता दें कि कृषि उपज मंडी के सचिव अभय पाल सिंह बिलोदिया ने नगर में डोढ़ी पिटवाकर एवं अन्य संसाधनों से किसानों को सूचित किया है कि वर्तमान में मौसम खराब है एवं मंडी प्रांगण गीला रहने की वजह से 30 नवंबर से आगामी सूचना तक कृषि मंडी में नीलामी कार्य बंद रहेगा। इसलिए किसान अपनी उपज मंडी प्रांगण में विक्रय हेतु नही लाए। जब नीलामी कार्य प्रारंभ किया जाएगा तो उसकी सूचना अलग से जारी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button