मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह, 45 जोड़े को होगा अक्षय तृतीया पर विवाह

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के ग्रामीणों व नगर पालिका परिषद द्वारा मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत दिनांक 22 अप्रैल 2023 शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन ग्राम पंचायत भवन घाटसिमरिया में दोपहर 12 बजे होगा। मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह में 45 जोड़े एक साथ शादी के सात फेरे लेगें ।
इस सामुहिक विवाह आयोजन में 9 जोड़े नगर पालिका परिषद के कार्यालय व 36 जोड़े जनपद पंचायत कार्यालय के अन्तर्गत किये जा रहे हैं। सभी तैयारियाँ पूर्ण रूप से हो गई है । इन जोड़ो को विवाह उपरांत अधिकारियो द्वारा आशीर्वाद एवं मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा ।

Related Articles

Back to top button