कृषि

मुख्यमंत्री की फटकार के बाद छापामार कार्यवाही, वेयर हाउस में मिला 80 मैट्रिक टन कृभको श्याम कंपनी का यूरिया

जबलपुर । यूरिया वितरण में अनियमितता के मामले में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा फटकार लगाए जाने के बाद 9 सितंबर शुक्रवार को कृषि विभाग एवं विपणन संघ के अधिकारियों ने पाटन तहसील के ग्राम आरछा बेनीखेड़ा स्थित गायत्री वेयरहाउस का निरीक्षण किया।
उल्लेखनीय हैं कि जबलपुर संभाग के जिलों को आवंटित यूरिया के गायब होने के संबंध में 9 सितंबर की प्रातः बजे आपात बैठक ली।
जबलपुर संभाग आयुक्त ने जानकारी दी कि यूरिया खाद के आवंटन की जिम्मेदारी कृभको की थी। दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर कर उन्हें गिरफ्तार करने और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।
उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास डॉ एसके निगम के अनुसार निरीक्षण के दौरान इस वेयर हाउस में लगभग 80 मैट्रिक टन कृभको श्याम कंपनी का यूरिया मिला। जिसे किसान हित में मंडला एवं डिंडोरी जिले में स्थित विपणन संघ के डबल लॉक केंद्र में भेजने के निर्देश सयुंक्त संचालक कृषि जबलपुर संभाग द्वारा दिये गये ।
वेयरहाउस के निरीक्षण के दौरान किसान कल्याण एवं कृषि विभाग के सयुंक्त संचालक केएस नेताम, उपसंचालक डॉ एसके निगम एवं जिला विपणन अधिकारी रोहितसिंह बघेल भी मौजूद थे । उप संचालक डॉ एसके निगम ने बताया कि यूरिया वितरण में अनियमितता के इस मामले में जल्दी ही एफआईआर भी कराई जायेगी।

मुख्यमंत्री के निर्देश की पूरी खबर पढ़ने के लिये क्लिक करे

मुख्यमंत्री ने बुलाई आपात बैठक, दिखा सख्त अंदाज, यूरिया गड़बड़ी में दोषियों पर एफआईआर के निर्देश

Related Articles

Back to top button