क्राइम

मुरैना के लेपा गांव में दो परिवारों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, 3 महिला 3 पुरुषों सहित 6 लोगों की मौत

गोली से भून डाले 6 लोग
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
मुरैना । एमपी के मुरैना जिले में शुक्रवार सुबह दर्दनाक घटना घटी। यहां एक ही परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पांच लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। वारदात सहोनिया थाना क्षेत्र के लेपा भिडोसा गांव की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुरानी विवाद के चलते एक पक्ष ने एक ही परिवार के 6 लोगों को गोलियों से भून दिया। बताया जा रहा है कि इस गोलीकांड के पीछे करीब 10 साल पुरानी लड़ाई है। उस दौरान इन दोनों पार्टियों के बीच गोलियां चली थी जिसमें भी कुछ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं आज सुबह हुई गोलीबारी में मृतक गजेंद्र सिंह तोमर एवं उनके दो पुत्र तथा दो बहुओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। मुरैना जिले के सभी थानों का फोर्स मौके पर बुला लिया गया है। खबर लिखे जाने तक गोलीबारी जारी थी। घटना का गांव के लोगो ने वीडियो भी बनाया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button