स्कूल के पास पेड़ पर युवक का शव फांसी पर लटका देख फैली सनसनी
होली की खुशिया बदली मातम में
फांसी पर लटकाने का कारण अज्ञात
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज में होली की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब प्राथमिक शाला गंभीरिया के परिसर में लगे एक वृक्ष पर 30 वर्षी युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।
आपको बता दें कि उक्त स्कूल थाना परिसर के पीछे और उप जेल के साइड से स्थित है। सुबह के समय किसी ने पुलिस को सूचना दी की 30 वर्षीय युवक रोहित रैकवार पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ है तब तत्काल पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवा कर आवश्यक कार्रवाई उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेजा। और पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।
लोगों ने बताया कि मृतक युवक रात के समय होलिका दहन के कार्यक्रम में शामिल था फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि वह सुबह फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला कारण अज्ञात है।



