मध्य प्रदेश

मौलाना मैकेनिक की निधन से छाया शोक

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मरकज वाली मस्जिद की इंतेजामिया कमेटी के पूर्व नायब सदर, सामाजिक संस्था इस्लाहे मिल्लत कमेटी के रहबर, मस्जिद बिलाल के सरगर्म कारकुन सैयद जाहिद अली जिन्हें लोग प्यार से मौलाना मैकेनिक के नाम से पुकारते थे आपका अचानक निधन हो जाने से क्षेत्र में शोक छा गया और काफी संख्या में लोग आपके निवास पर एकत्रित हो गए।
असिर की नमाज के बाद मरकज वाली मस्जिद के मैदान में भोपाल से पधारे हाफिज अब्दुल रशीद खां ने जनाजे की नमाज अदा कराई और पक्का फाटक वाले कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। आप के जनाजे में सभी वर्गों के लोग काफी संख्या में शामिल हुए।
आप के निधन पर मर्कज मस्जिद कमेटी, मोहम्मदी मस्जिद कमेटी, मदरसा मदीनतुल उलूम, इस्लाहे मिल्लत कमेटी, मुस्लिम त्योहार कमेटी, जमीयत उलेमा, आरिफ मसूद फैंस क्लब, अल खैर ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी, इंडियन मोमिन एकता ग्रुप, चांद शाह बाबा कमेटी, मंसूरी समाज संगठन, हिलाली अखाड़ा, मैक्स क्रिकेट क्लब सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने खिराजे अकीदत पेश की है।
0000000

Related Articles

Back to top button