कृषि
मौसम साफ हुआ तो सोयाबीन पर इल्ली का प्रकोप
सिलवानी। बारिश से फसलें नष्ट हो रहीं थीं। किसान इसको लेकर चिंतित थे। कई क्षेत्रों में तो लगातार हुई बारिश के चलते फसलें पूरी तरीके से नष्ट भी हो चुकी हैं क्योंकि बाढ़ का पानी खेतों में भरा और फसलों को नुकसान हुआ। लेकिन अब मौसम साफ हुआ तो सोयाबीन पर इल्ली का प्रकोप दिखाई दे रहा है। इल्ली से सोयाबीन की फसल को बचाने के लिए किसानों ने दवा का छिड़काव शुरू कर दिया है। पहले भी किसानों ने इल्ली की दवा का छिड़काव फसलों में किया था, लेकिन अब दोबारा से सोयाबीन की फसल में इल्ली दिखाई दे रही है। इससे फलियों में नुकसान दिखाई देना शुरू हो गया है। इल्ली से बचाने किसान दवा के छिड़काव में जुट गए हैं।



