भूमाफिया द्वारा किए गए 2 एकड़ वन भूमि से फिर अवैध कब्जा हटाया गया

अब तक एक करोड रुपए की वन भूमि मुक्त कराई
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । भू माफिया, वन माफियाओं की अब खैर नहीं वन विभाग के द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से मचा हड़कंप,
वन भूमि को भूमाफिया से मुक्त कराने का अभियान वन विभाग द्वारा लगातार जारी है। जिसके तहत डीएफओ विजय कुमार के निर्देशानुसार वन परिक्षेत्राधिकारी अरविंद अहिरवार के नेतृत्व में डिप्टी रेंजर जीएस बरेले, वनरक्षक बृजकिशोर तिवारी, शरद शर्मा, विकास साहू, संजीव शर्मा की टीम द्वारा बीट खेरी क्षेत्र के झिरिया में कक्ष क्रमांक आरएफ 74 में 2 एकड़ भूमि जिसका मूल्य 10 लाख रुपए आंका गया है, उक्त वन भूमि पर जगदीश का कब्ज़ा था जिस पर बनी झोपड़ी को तोड़कर बबूल एवं सूबबूल का बीजारोपण किया गया।
आपको बता दें कि वन भूमि पर तहसील में बेजा कब्जा कर लोग अवैध रूप से खेती कर रहे हैं या वन भूमि को दूसरे उपयोग में ले रहे हैं और साथ ही वन संपदा को नुकसान पहुंचा रहे हैं ऐसे वन माफियाओं के खिलाफ जो भूमि पर कब्जा कर रहे हैं या अवैध लकड़ी का व्यापार कर रहे हैं वन परिक्षेत्र द्वारा अभियान छेड़ दिया गया है आए दिन कहीं ना कहीं वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाकर बीजा रोपण किया जा रहा है जावेद साबुन का व्यवसाय करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है जिससे वन परिक्षेत्र को नुकसान पहुंचाने वाले माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
वन परिक्षेत्र अधिकारी अरविंद अहिरवार का कहना है कि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों की जानकारी उनके मोबाइल पर दें जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। अरविन्द अहिरवार का कहना है कि वन माफियाओं को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।



