मध्य प्रदेश

यात्री प्रतीक्षालय बना बीमारी का घर, ग्रामीण बदबू से परेशान

रिपोर्टर : रिजवान खान
जैथारी। जनपद पंचायत सिलवानी की ग्राम पंचायत चंदन पिपरिया में यात्री प्रतीक्षालय कचरा गंदगी का साम्राज्य है। जिससे बीमारी फैलने का अंदेशा है।
राजमार्ग 44 सिलवानी उदयपुरा रोड के किनारे ग्राम चंदन पिपरिया में बने यात्री प्रतीक्षालय कचरे के ढेर और गांधी की भरमार है। इस यात्री प्रतीक्षालय में ग्राम सहित आसपास के ग्रामों की सवारी बस का इंतजार करने के लिए आकर बैठती हैं जो बदबू से परेशान है। ग्राम पंचायत द्वारा कोई साफ सफाई नहीं की जा रही जिससे गांव के लोग और आने जाने वाले लोग परेशान होते हैं । इसमें मच्छर पनप रहे हैं लगातार बीमारी का अंदेशा बना हुआ है यहां आकर स्कूल के बच्चे बस का इंतजार करते हैं ग्रामीण जब इसकी शिकायत सचिव भीषम रघुवंशी से की तो उन्होंने बताया हम यहां पर बाथरूम बनवाएंगे, लेकिन कब बनवाएंगे यह नहीं बता रहे । ग्रामीणों ने तत्काल साफ सफाई कराए जाने की मांग की हैजिससे आने जाने वाले लोगों को राहत मिले ।
दर्शन धाकड़, विकास कुमार धाकड़, सोमनाथ शर्मा आदि ने बताया कि ग्रामपंचायत द्वारा कोई कार्य ढंग से नहीं किया जा रहा इसकी जल्द से जल्द कार्रवाई हो।

Related Articles

Back to top button