मध्य प्रदेश

जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी में रिसाव जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि से ग्रामीणों ने की शिकायत

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह
। भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी शासन और प्रशासन के दावे आए दिन होते रहते है लेकिन जिले भर में जल जीवन मिशन के द्वारा करोंड़ो की लागत से गांव गांव बनी पानी की टँकी निर्माण में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी हुई टँकी में पहली वार पानी से पैक करने पर टँकी में कई जगह से रिसाव की शिकायतें सामने आ रही मामला है, जनपद जबेरा के ग्राम पंचायत भाट खमरिया का जहां पर बनी टँकी में रिसाव हो रहा है जिसकी शिकायत ग्रामीणों के द्वारा जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ सुजान सुजान सिंह से की है यह हाल एक गांव का है टँकी निर्माण में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ सजग हुए जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने गंभीरता दिखाते हुए टंकी निर्माण कार्य में हुए भ्रष्टाचार के जांच की मांग करते हुए जीवन मिशन योजना में हुई गड़बड़ियों की जिले भर में हुई टँकी निर्माण जांच करने की जरूरत है और जिला प्रशासन के द्वारा निष्पक्षता से जांच की जाए तो टंकी निर्माण में की गई गड़बड़ियों की परत दर परत सामने आ जाएगी।

Related Articles

Back to top button