मध्य प्रदेशराजनीति
रजनीकांत झारिया बने ब्लाक कांग्रेस कमेटी ढीमरखेड़ा के महामंत्री
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिलाध्यक्ष करणसिंह चौहान ने ढीमरखेड़ा ब्लाक अध्यक्ष आनंद मिश्रा की अनुशंसा पर क्षेत्र के कर्मठ जुझारू युवा नेता रजनीकांत झारिया को ब्लाक कांग्रेस कमेटी का महामंत्री नियुक्त किया है। जिस पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों शिवकुमार चौरसिया, विधायक प्रतिनिधि अटल ब्यौहार, रविन्द्र बाजपेई, वंशरूप चौरसिया, सुखदेव चौरसिया, जमुनाप्रसाद तिवारी, मनोज चौरसिया, डां सुखदेव त्रिपाठी, मथुरा प्रसाद झारिया, राजू पाठक, रामकिशोर पांडे, बोले चौरसिया, दम्मी चौरसिया, विराट पांडे, कुलदीप तिवारी, सुजीत बाजपेई, स्वतंत्रत चौरसिया, अंतू गर्ग, सत्तू सोनी, उत्तमसिंह ठाकुर, रामजी कोल, सत्ते चौरसिया, कमलेशसिंह, विनोद गौतम आदि नेताओं ने बधाई प्रेषित कर युवा नेता को बधाई प्रेषित की है।



