मध्य प्रदेश

राज्य स्तरीय कायाकल्प अभियान अंतर्गत नगर परिषद सिलवानी को 50 लाख की राशि स्वीकृत

मुख्यमंत्री का लाइव कवरेज का प्रसारण हुआ कार्यालय में
सिलवानी।
सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में कायाकल्प अभियान अंतर्गत 413 नगरीय निकायों की नवीन सड़कों निर्माण एवं सुधार कार्य की स्वीकृति का राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन मिंटो हॉल भोपाल में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा समस्त 413 नगरीय निकायों को पहली किस्त की राशि 750 करोड़ की राशि जारी की ।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से सभी 413 नगरी निकायों में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में प्रसारित हुआ नगर परिषद सिलवानी में भी जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री का लाइव टेलीकास्ट कार्यक्रम का प्रसारण कार्यालय के हाल में प्रसारित किया गया। राज्य स्तरीय कायाकल्प अभियान अंतर्गत नगर परिषद सिलवानी की तीन मुख्य सड़कों की स्वीकृति मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान की गई है। मुख्य रूप से जुलूस रोड एवं वार्ड नंबर 14 में पुष्पा विद्यालय रोड से जानकी कुशवाह के घर तक एवं राशिद भाई की दुकान से लईक भाई के घर तक तीनों ही सड़कों का रिनुअल कोड निर्माण कार्य नगर परिषद द्वारा कराया जाना है। जिसके लिए नगर परिषद सिलवानी को मुख्यमंत्री जी द्वारा 50 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
लाइव टेलीकास्ट कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक एवम अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक, पार्षदगण एवम पार्षद प्रतिनिधी शमीम काज़ी, संजय मस्ताना, गुड्डू भाई, प्रदीप कुशवाहा, मोहन साहू, बाबूलाल ठाकुर, मोहम्मद इलियाज ताज सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुनील जैन एवम निर्माण शाखा प्रभारी मंगलेश्वर दुबे, देवेन्द्र रघुवंशी, धर्मेंद्र गुप्ता, रईस ख़ान, चंद्रभान कालोसिया, अमित यादव, आरिफ खा, रविकांत कलोसिया, शेख नफीस आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button