मध्य प्रदेश

रानी अवंती बाई लोधी का बलिदान दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । ग्राम थाला दिघावन में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस मनाया गया। विधायक देवेंद्र पटेल पूर्व विधायक रामकिशन पटेल, एवं लोधी समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
1857 की क्रांति में रेवांचल में मुक्ति आंदोलन की सूत्रधार, वीरांगना रानी अवंतीबाई के बलिदान दिवस पर लोधी समाज के द्वारा ग्राम थालादिघावन में रानी अवंती बाई चौक पर रानी अवंती बाई की मूर्ति पर फूल माल्या अर्पण कर बलिदान दिवस मनाया गया।
मातृभूमि के गौरव व सम्मान के लिए प्राणोत्सर्ग करने वाली वीरांगना की गौरवगाथा राष्ट्र सम्मान व सेवा हेतु सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा देती रहेगी। इस कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र पटेल, पूर्व विधायक रामकिशन पटेल, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, उदयपुरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष लोधी, सरपंच फूलसिंह पवैया, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष घनश्याम पवैया, समाजसेवी घनश्याम खजूरिया मझलेभैया, अशोक सोमिया, कुबेर सिंह लोधी,महेश धनोलिया, ने बताया कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देश के स्वाभिमान के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करने वाली अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 165वीं पुण्यतिथि है। हर साल 20 मार्च को बलिदान दिवस के रूप में रानी अवंती बाई की पुण्यतिथि मनाई जाती है। बता दें कि रानी अवंतीबाई ने अपनी मातृभूमि पर ही देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था।

Related Articles

Back to top button