रानी दुर्गावती अभ्यारण में व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

वन विभाग की टीम ने गस्त के दौरान देखी लाश, सूचना पर सिंग्रामपुर पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंच कर शव को सुपुर्दगी में लेकर कार्रवाई की
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
सिंग्रामपुर, दमोह । जबेरा थाना के सिंग्रामपुर चोकी क्षेत्र अंतर्गत रानी दुर्गावती अभ्यारण मे सिगोरगढ़ किले कि सामने वाली पहाड़ी पर पेड़ से लटका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
सिंग्रामपुर रेंजर आश्रय उपाध्याय ने बताया कि सिगोरगढ़ बीट टीम गश्त कर रही थी, एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला, जिसकी सूचना संग्रामपुर चोकी प्रभारी दी गई. कुछ दिन पूर्व एक अज्ञात गाड़ी भी यहा से प्राप्त हुई थी, जिसकी सूचना अभी पुलिस को दी गई थी. सिंग्रामपुर चोकी प्रभारी आलोक तिरपुड़े ने बताया कि वन विभाग से सूचना प्राप्त हुई सिगोरगढ़ किले के पहले समाने पहाड़ी पर एक शव पेड़ से लटका हुआ है, जिसकी शिनाख्त 42 वर्षीय नीतीश पिता राजसिंह राजपूत आधारताल जबलपुर निवासी की हुई है। मौके पर परिजन पहुंचकर शव की शिनाख्त की, मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए जबेरा पहुंचा गया ।



