धार्मिकमध्य प्रदेश
राम जी के प्रति भरत जी निष्ठा यदि सभी में हो जाए तो प्रत्येक जीव का उद्धार हो सकता है : वेदाचार्य जी
रिपोर्टर : नरेन्द्र राय
प्रतापगढ़ । बनवासी राम चरित मानस सम्मेलन में चतुर्थ दिवस की कथा में भारत जी की कथा सुनाई।
तहसील सिलवानी के ग्राम प्रतापगढ़ में वनवासी रामचरित मानस सम्मेलन विद्यावाचस्पति जी की पुण्य स्मृति में हो रही कथा के आयोजन में पंडित वेदाचार्य जी ने भरत जी की कथा सुनाई। पंडित वेदाचार्य बताया कि राम जी के प्रति भरत जी निष्ठा यदि सभी में हो जाए तो प्रत्येक जीव का उद्धार हो सकता है । राम जी के वन गमन की चर्चा एवं सीता हरण की ब्रह्मचारी महाराज परीक्षा पीठाधीश्वर कथा कही । श्री ब्रह्मचारी जी ने भी भरत जी की कथा कही । कानपुर से आलोक मिश्र जी ने भी सुंदर कथाओ में राजा हरिश्चंद्र की कथा कहीं चतुर्थी दिवस बनवासी रामचरितमानस सम्मेलन में ग्रामीण क्षेत्र से माताओं बहनों काफी संख्या में कथा श्रवण की ।




