मध्य प्रदेश

अब डायल 100 नहीं, आपात स्थिति में डायल करें 112

सिलवानी, बम्होरी और जैथारी को मिले हाईटेक एफआरवी वाहन
सिलवानी। मध्य प्रदेश में पुलिस सहायता के लिए उपयोग में लाई जा रही डायल 100 सेवा को अब बंद कर दिया गया है। इसकी जगह अब डायल 112 सेवा शुरू की गई है, जो अधिक हाइटेक और तत्पर है। डायल 112 के तहत अत्याधुनिक एफआरवी (फर्स्ट रिस्पॉन्डर व्हीकल) वाहनों को शुक्रवार को टीआई पूनम सविता ने पंडित अयोध्या प्रसाद तिवारी के द्वारा मंत्रोच्चार के पूजन अर्चना कर जनता को समर्पित कर रवाना किया गया।
सायरन बजाते हुए रवाना हुईं नई गाड़ियां
सिलवानी तहसील क्षेत्र को तीन नए एफआरवी वाहन मिले हैं, जो सिलवानी थाना, बम्होरी थाना और जैथारी चौकी को आवंटित किए गए हैं। ये वाहन सायरन बजाते हुए अपने-अपने गंतव्यों की ओर रवाना हुए। इन गाड़ियों से पुलिस और पायलट टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंच सकेंगी।
तकनीक से लैस हैं डायल 112 वाहन
डायल 112 के अंतर्गत जो एफआरवी गाड़ियां दी गई हैं, वे अत्याधुनिक तकनीकों से सुसज्जित हैं। इनमें GPS सिस्टम, डैशबोर्ड कैमरा, बॉडी वॉर्न कैमरा, आधुनिक वायरलेस सेट, एवं अन्य संचार उपकरण मौजूद हैं। इसके अलावा, इन गाड़ियों में राहत-बचाव उपकरण जैसे स्ट्रेचर और फर्स्ट एड किट भी दी गई है।
तेजी से मिलेगी राहत और सुरक्षा
इन उपकरणों की मदद से पुलिस अब किसी भी आपात स्थिति में और अधिक शीघ्रता और दक्षता से घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई कर सकेगी। इससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और दुर्घटनाओं में राहत कार्य भी तेज़ी से किए जा सकेंगे।

Related Articles

Back to top button