राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे- प्रताप सिंह
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । जबेरा विधानसभा के समस्त वरिष्ठ युवा कार्यकर्ताओ की बैठक हुई जिसमें पूर्व विधायक प्रताप सिंह ने बताया कि आगामी 22 अगस्त को सागर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ करेंगे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे जिसमे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देश जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतनचंद जैन, निर्देशन पर हमें अधिक से अधिक संख्या में पहुचना है लगभग 2 हजार लोगों से अधिक लोगो सागर पहुचना है हम सब कार्यकर्ता मिलकर सभा को सफल बनायेगे, जिला उपाध्यक्ष कमलेश उपाध्याय ने बताया पार्टी के निर्देश का पालन करना है जिला उपाध्यक्ष गोविंद तिवारी ने कहा कि हमारे नेता खड़गे जी का प्रथम आगमन मध्यप्रदेश में हो रहा है इस कार्यक्रम को सफल बनाना है जिला पंचायत सदस्य रजनी ठाकुर ने कहा हम सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ बड़ी संख्या में पहुचना है। बैठक में उपस्थित पूर्व विधायक प्रतापसिंह, कमलेश उपाध्याय, गोविंद तिवारी, जिला पंचायत सदस्य रजनी ठाकुर, द्वारकासिंह ब्लाक अध्यक्ष, रघुनाथ यादव, नीरज जायसवाल, संतोष रजक, प्रह्लाद यादव, कांग्रेस नेता गोविंद भायल, हीरासिंह मंडलम अध्यक्ष, अरुण मिश्रा, राजकुमार जैन, कृष्णा यादव, धनकुमार विश्वकर्मा, अल्तमश खान, दीपक यादव, गोलू विश्वकर्मा, भानु ठाकुर, नीतिश धनगर, विनजय जैन सरपंच, राजेन्द्र सिंह सरपंच, घनश्याम सिंह उद्देत अहिरवार, नीलेश लोधी, पंचम सिंह, दुर्जन सिंह, राजकुमार सिंह, दशरथ पदरो, कैलाश जैन महेश अहिरवार, मोहन सिंह अंकित जैन, सुंदर अहिरवार आदि समस्त कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही ।



