मध्य प्रदेशराजनीति

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश में भी उप यात्रा निकाल रही है

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
रायसेन । मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में भी अब भारत जोड़ो यात्रा के रूप में उप यात्रा निकाल जा रही है । यात्रा रायसेन जिले की सिलवानी बेगमगंज विधानसभा से गुरुवार से शुरू हो गई है।
भारत जोड़ो उप यात्रा सिलवानी बेगमगंज विधानसभा के ग्राम डूंगरिया सुल्तानगंज से प्रारंभ की गई । जिला कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष वा पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल की सानिध्य में यात्रा निकाली जा रही है ।
उप यात्रा को भी भारी जनसमर्थन मिल रहा है
यात्रा का सियरमऊ ग्राम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात यात्रा का समापन पड़ाव सियरमऊ के प्रसिद्ध स्थान बस स्टैंड हनुमान मंदिर पर यात्रा मैं सम्मिलित सभी यात्रियों ने हनुमान जी महाराज के दर्शन करने के बाद यात्रा का समापन किया।
जो कि कल यात्रा सिलवानी से प्रारंभ की जाएगी जिसका समापन पड़ाव कस्बा बम्होरी के ग्राम कोटरी में किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button