मध्य प्रदेश

मातृ- शिशु की रक्षा के लिए वर्थ वेटिंग होम का शुभारंभ

ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शासकीय सिविल अस्पताल में गांधी जयंती के अवसर पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. डीके गुप्ता द्वारा मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के निर्देश अनुसार वर्थ वेटिंग होम का शुभारंभ किया गया ।
इस अवसर पर डॉ. संदीप यादव, डॉ. नितिन तोमर, डॉ. अमन सेन, बीपीएम जय सिंह , लेखपाल सुनील राय सीएचओ सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी भी उपस्थित थे ।
बीएमओ डॉ. डीके गुप्ता ने बताया कि सरकार द्वारा मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु में कमी लाने के उद्देश्य से प्रसूता महिलाओं के लिए अभिनव योजना वर्थ वेटिंग होम केंद्र की स्थापना की गई है । जिसका उद्देश्य तहसील मुख्यालय से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली उन गर्भवती महिलाओं को चिन्हित करके सिविल अस्पताल लाकर भर्ती करना है जिन्हें वर्षा के मौसम में रास्तों के अवरोध होने अथवा अन्य कोई समस्या के कारण आने में जोखिम उठाना पड़ता है ओर कभी -कभी वो नहीं आ पाती है ओर उन्हें प्रसूति के समय घर पर बहुत ज्यादा समस्या पैदा हो जाती है । उन्हें उच्च जोखिम श्रेणी में चुनकर हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को चिन्हित करके डिलीवरी के एक सप्ताह पूर्व अस्पताल में लाकर भर्ती किया जाएगा और डिलेवरी होने तक उन महिलाओं को भर्ती रखा जाएगा ताकि उन्हें हाई रिस्क से बचाया जा सके । सरकार का उद्देश्य है कि डिलीवरी में जच्चा एवं बच्चा दोनों की रक्षा की जाए , इससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर पर कंट्रोल होगा । यह तहसील की 200 गांव की प्रसूता महिलाओं के लिए किसी सौगात से कम नहीं है।

Related Articles

Back to top button