देश विदेशधार्मिकमध्य प्रदेशमनोरंजन

बांदकपुर धाम पर बनने जा रही फिल्म स्वयंभू श्री जागेश्वर नाथ बांदकपुर धाम के इतिहास पर ओम शिव शक्ति फिल्म्स

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । इंटरनेशनल के बैनर तले डॉक्यूमेंट्री फिल्म स्वयंभू श्री जागेश्वर नाथ की शुरुआत होने जा रही है। सोमवार को फिल्म का प्रथम पोस्टर विमोचन श्री जागेश्वर नाथ मंदिर में मंदिर के प्रबंधक श्री रामकृपाल पाठक के द्वारा किया गया। पोस्टर विमोचन के अवसर पर केदारनाथ दुबे, मंदिर समिति सदस्य भरत पाठक, मंदिर के पुजारी राकेश नायक, विजय चौबे, सांसद प्रतिनिधि वीरू नेमा, सामाजिक कार्यकर्ता शंकर गौतम के साथ ओम शिव शक्ति फिल्म्स इंटरनेशनल के निर्देशक हरीश पटेल, मनोज गुप्ता, देवेश चौबे, ब्रजेश पटेल शामिल रहे।
फिल्म के बारे में हरीश पटेल का कहना है कि बांदकपुर धाम हमारे दमोह और बुंदेलखंड का सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध धाम है. यहां भोलेनाथ स्वयंभू जागेश्वर नाथ की महिमा देखने उनके दर्शन करने दूर-दूर से लोग आते हैं। हम उनके इतिहास पर पूरी बारीकी के साथ अध्ययन करके और पुराने सभी जानकारों से धाम के तथ्य इकट्टे करते हुए फिल्म की स्टोरी पर काम कर रहे हैं. स्टोरी का काम पूरा होते ही शूटिंग शुरू की जाएगी. फिल्म का पोस्टर बेहद आकर्षक है और रिलीजिंग के साथ ही शहर में चर्चा का विषय बन गया है। हरीश पटेल बॉलीवुड में बतौर सिनेमैटोग्राफर कार्य कर रहे हैं. अभी हाल ही में उन्होंने दमोह जिले के स्मार्ट गांव पड़रिया थोबन पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म ये गाॅव मेरा बनाकर यूट्यूब पर रिलीज की थी. जो बेहद सराही जा रही है। साथ ही फिल्म फेस्टिवलो में इसकी स्क्रीनिंग भी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button