रोजगार सहायको ने शुरू कलम बंद हडताल, पंचायत के कार्य किए बंद
सहायक सचिव संघ को हड़ताल पर जाने से हितग्राही हो रहे परेशान, योजनाओं पर पड़ रहा फर्क
सिलवानी । मनरेगा ग्राम रोजगार सहायक / सहायक सचिव महासंघ मध्यप्रदेश के आव्हान पर दिनांक 13 मार्च 2023 से 18 मार्च 2023 तक सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया गया था। शासन से अपनी जायज मांगों पर विचार करने के लिए समय दिया गया था किन्तु शासन द्वारा ग्राम रोजगार सहायक के मांगो पर कोई विचार एवं आदेश पारित नही किये जाने के कारण मध्यप्रदेश के सभी ग्राम रोजगार सहायक अपनी मांगो को लेकर दिनांक 20 मार्च 2023 से 31 मार्च 2023 तक कलम बंद हडताल पर सामूहिक रूप से रहेंगे।
संगठन ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सिलवानी के नाम सौपे गए ज्ञापन में सचिव संघ ने मांग है कि पंचायत सचिव के समकक्ष होने से 90% सहायक सचिव पर भी लागू कराया जायें, जो कम से कम 30000/- (तीस हजार) रूपये प्रतिमाह करें। ग्राम रोजगार सहायक को स्थानांतरण नीति लागू कराया जाए। आदेश दिनांक 6 जुलाई 2013 के बिन्दु क्रमांक 6 के अनुसार निलंबन किया जाए एवं निलंबन अवधि मे गुजारे भत्ते की पात्रता हो । ग्राम रोजगार सहायक की अकस्मिक दुर्घटना/मृत्यु होने पर अनुग्रह ।सहायता राशि 5 लाख एवं अनुकंम्पा नियुक्ति का प्रावधान हो । पी.एफ. का प्रावधान हो, पूर्व की भाँति उदाहरण-दतिया में काटा जाता था। ग्राम रोजगार सहायको (सहायक सचिव) के मांगो माना जाय । वही रोजगार सहायकों की हड़ताल की वजह से शासन प्रशासन के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जिसमें लाडली बहना एवं अन्य योजनाओं पर विराम लगता दिखाई दे रहा है। जहां आज से रोजगार सहायकों की कलम बंद हड़ताल होने की वजह से हितग्राही एवं अन्य ग्राम के लोग भटकते हुए दिखाई दे रहे हैं । ऐसे में क्या शासन प्रशासन इनकी की मांगों को मानता है या हड़ताल जारी रहेगी ।



