भोजपुर महोत्सव : 25 कलाकारों ने कथक नृत्य से 45 मिनट में बताई पूरी शिव कथा दर्शकों ने मंत्रमुग्ध हो बजाई तालियां
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । भोजपुर महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को 25 कलाकारों ने शिव केंद्रित नाटिका की प्रस्तुति दी। इसमें उन्होंने सती दहन, पार्वती जन्म, वीर भद्र, शिव बारात एवं शिव विवाह इत्यादि प्रसंग दर्शाए।
भोजपुर महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को 25 कलाकारों ने शिव केंद्रित नाटिका की प्रस्तुति दी। इसमें उन्होंने सती दहन, पार्वती जन्म, वीर भद्र, शिव बारात एवं शिव विवाह इत्यादि प्रसंग दर्शाए।
भोजपुर में चल रहे‘भोजपुर महादेव महोत्सव’ के दूसरे दिन रविवार को शिव मंदिर प्रांगण में तीन प्रस्तुतियां हुईं। जिनमें कपिल शर्मा एवं साथी भोपाल द्वारा शिव केन्द्रित नृत्य नाटिका, भारती विश्वनाथन एवं साथी भोपाल द्वारा शिव भजन एवं प्रख्यात गायक कुणाल गांजा वाला एवं साथी मुम्बई द्वारा सुगम संगीत की प्रस्तुति दी गई।। इस दौरान सबसे पहले भारती विश्वनाथन और साथी भोपाल की शिव भजन की प्रस्तुति हुई। इसके बाद दूसरी प्रस्तुति कपिल शर्मा एवं साथी भोपाल की शिव केंद्रित नृत्य की रही। उन्होंने 45 मिनट में 25 कलाकारों के साथ कथक नृत्य के माध्यम से भगवान शिव की सम्पूर्ण कथा को दिखाया।
इसमें कुणाल ने एक से बढ़कर एक गाए भजन दूसरे दिवस की अंतिम प्रस्तुति रही जाने-माने गायक कुणाल गांजा वाला एवं साथी मुम्बई के सुगम संगीत की। कुणाल ने भोजपुर पहुंचकर सबसे पहले भगवान महादेव के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर से संबंधित जानकारी भी ली। मंच पर पहुंचकर कुणाल ने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत मेरे मन में शिवा भजन गाकर की। शिव मंदिर परिसर के अलौकिक वातावरण में जब कुणाल की आवाज की सुगंध घुली तो श्रोता भी दिव्य आनंद से भर उठे।इसके बाद उन्होंने बिना रुके अपनी मखमली आवाज में एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए।जिनमें काल काल में हम तुम करें धमाल… , दिल कह रहा है तुमसे ये रिश्ता जोड़ लूं , दिल नशीं माशा अल्लाह , यार को मैंने मुझे यार ने सोने न दिया , सब रिश्ते नाते हंस के तोड़ दूं , चन्ना वे घर आजा दिल न दिया दिल न लिया, भीगे होंठ तेरे जैसे गीतों से श्रोताओं को संगीत की जादुई दुनिया में ले गए। उन्होंने सती दहन, पार्वती जन्म, वीर भद्र एवं शिव बारात, शिव विवाह इत्यादि प्रसंग दर्शाए।
इस अवसर पर भोजपुर के विधायक सुरेंद्र पटवा संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर, कलेक्टर अरविंद दुबे, एसपी विकाश कुमार शाहवाल, एएसपी अमृत मीणा, जिपं सीईओ अंजू भदौरिया उपस्थित हुए।



