लोकसभा निर्वाचन हेतु नाम वापिसी पश्चात 14 अभ्यर्थी शेष, चुनाव चिन्ह आवंटित

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी लोकसभा निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 07- दमोह संसदीय क्षेत्र के अभ्यर्थियों के नाम वापिसी की प्रक्रिया कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर की उपस्थिति में संपन्न हुई। अभी तक लोकसभा निर्वाचन लड़ने वाले 16 अभ्यथियों शेष थे। आज 2 निर्दलीय अभ्यर्थियों ने अपने नाम निर्देशन पत्र वापिस लेने पश्चात अब 14 अभ्यर्थी लोकसभा निर्वाचन के लिये शेष रह गये हैं, जिन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिये गये हैं।
नाम वापिसी के पश्चात मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के अभ्यर्थियों में बहुजन समाज पार्टी से इंजीनियर गोवर्धन राज चुनाव चिन्ह हाथी, इंडियन नेशनल कांग्रेस से तरबर सिंह लोधी (बन्टू भैया) चुनाव चिन्ह हाथ, भारतीय जनता पार्टी से राहुल सिंह लोधी चुनाव चिन्ह कमल रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के अभ्यर्थी में भारत आदिवासी पार्टी से मनु सिंह मरावी चुनाव चिन्ह हाकी और बाल, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से राजेश सिंह सोयाम चुनाव चिन्ह आरी, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से भैया विजय पटेल (कुर्मी) तिरगढ़ बाले चुनाव चिन्ह बाँसुरी तथा अन्य अभ्यर्थियों में निर्दलीय प्रत्याशी तरवर सिंह लोधी चुनाव चिन्ह बल्ला, निर्दलीय प्रत्याशी दुर्गा मौसी चुनाव चिन्ह गुब्बारा, निर्दलीय प्रत्याशी नीलेश सोनी चुनाव चिन्ह एयरकंडीशनर, निर्दलीय प्रत्याशी नंदन कुमार अहिरवाल चुनाव चिन्ह ऑटो-रिक्शा, निर्दलीय प्रत्याशी राकेश कुमार अहिरवार चुनाव चिन्ह ब्लैक बोर्ड, निर्दलीय प्रत्याशी राहुल भैया चुनाव चिन्ह हीरा, निर्दलीय प्रत्याशी राहुल भैया चुनाव चिन्ह फलों से युक्त टोकरी एवं निर्दलीय प्रत्याशी वेदराम कुर्मी को चुनाव चिन्ह सितार प्राप्त हुआ हैं।



