मध्य प्रदेश

लोक अदालत में निपटे विभिन्न मामले सबसे अधिक भीड़ बिजली कं. और नगरपालिका के काउंटर पर देखी गई

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नेशनल लोक अदालत का विधिवत शुभारंभ तहसील विधिक सेवा समिति अध्यक्ष आरके वर्मा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मैं दीप प्रज्वलन उपरांत किया । इस अवसर पर विवेक शिवहरे प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायधीश, असलम देहलवी व्यवहार न्यायाधीश एवं सृष्टि पटेल व्यवहार न्यायाधीश,अधिवक्तागण बद्री विशाल गुप्ता अपर लोक अभियोजक, सईद कमर खान, हेमराज राठौर, आरके खरे आदि अधिवक्ता गण व न्यायालय स्टाफ उपस्थित रहा।
नेशनल लोक अदालत में सर्वाधिक भीड़ बिजली कंपनी के काउंटर पर देखी गई जहां पर बिजली चोरी और लंबित बिजली बिलों के भुगतान के प्रकरणों में समझौता किए गए वही नगरपालिका के काउंटर पर संपत्ति कर जलकर संकेतिक कर आदि करो का भुगतान करने के लिए लोग अपने वार्ड के हिसाब से रजिस्टर खंगालते नजर आए ताकि कर का भुगतान किया जा सके।
बैंकों के काउंटर पर इक्का -दुक्का लोग ही नजर आए वही बीमा क्लेम दुर्घटना बीमा चेक बाउंस विवाह अधिनियम आदि के चारों न्यायालय में 153 मामलों में समझौता किया गया ।

Related Articles

Back to top button