मध्य प्रदेश

राज्यपाल गुरूवार को कोठी गांव के पीएम जनमन योजना के हितग्राहियों से करेंगें संवाद

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । राज्यपाल मंगुभाई पटेल गुरूवार को कटनी जिले के विकासखण्ड ढीमरखेड़ा के कोठी गांव के संक्षिप्त प्रवास पर रहेंगें। राज्यपाल गुरूवार को प्रात 9 बजे खजुराहो एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर प्रात: 9.20 बजे कटनी जिले के दादर सिहुड़ी हेलीपैड पर आगमन होगा। हेलीपैड से राज्यपाल पटेल प्रात: 10.20 बजे कार द्वारा कोठी गांव पहुँचेंगें । यहां वे प्रातः 10.20 बजे से प्रात 11.25 बजे तक पीएम जनमन आवास योजना के हितग्राहियों से संवाद करेंगें। तदुपरांत वे यहां से हेलीपैड दादर सिहुड़ी से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रात: 11.40 बजे उमरिया जिले के भरौला हेलीपैड के लिये प्रस्थान करेंगें।

Related Articles

Back to top button