मध्य प्रदेश
वन परिक्षेत्र अधिकारी को दी गई विदाई
सिलवानी। बुधवार को नगर के रॉयल पार्क गार्डन में विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित कर वन परिक्षेत्र अधिकारी रविन्द्र पाटीदार का स्थानंतरण शमशाबाद ज़िला विदिशा होने पर भावभीनी विदाई दी।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों द्वारा उनके कार्यकाल की प्रशंसा की साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अंत में वन परिक्षेत्र अधिकारी रविन्द्र पाटीदार ने कहा कि में आपके द्वारा दिया गया स्नेह को नहीं भूल पाउंगा और आपके द्वारा जो सहयोग दिया गया उसके लिए में आप सबका आभारी रहूंगा। मुझे इतने सालों के कार्यकाल में कभी नहीं लगा की में अपने घर से दूर हूं।
कार्यक्रम में उप वन मंडल अधिकारी प्रदीप रजक, वन परिक्षेत्र अधिकारी सहित, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, मीडिया, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



