मध्य प्रदेश

विज्ञान गणित पर्यावरण प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

सिलवानी । सूचना और संचार प्रौद्योगिकी में उन्नति, पर्यावरण अनुकूल सामग्री, स्वास्थ्य और स्वच्छता, परिवहन और नवाचार, पर्यावरण संबंधी चिंताएं, वर्तमान नवाचार के साथ ऐतिहासिक विकास और हमारे लिए गणित कार्यक्रम के प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
प्रदर्शनी का आयोजन सर्वप्रथम संकुल केंद्र स्तर पर होकर 28 जनवरी 2023 को विकासखंड स्तर पर आयोजित होगी । इसके बाद 10 एवं 11 फरवरी को जिला स्तर पर इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। विकासखंड स्तर पर प्रदर्शनी में जो मॉडल चयनित होंगे उनको जिला स्तर पर 10 एवं 11 तारीख को प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा।
विकासखंड केंद्र स्रोत समन्वयक नरेंद्र कुमार रघुवंशी ने बताया कि सभी पांच संकुल केंद्र स्तर पर इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। चयनकर्ताओं द्वारा जो सबसे अच्छे मॉडल होंगे उन्हें जिला स्तर पर प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा।
साथ ही एक दिवसीय सेमिनार विचार गोष्ठी का आयोजन दिए गए विषयों पर किया गया जिसमें सूचना और संचार प्रौद्योगिकी में उन्नति, पर्यावरण अनुकूल सामग्री, स्वास्थ्य और स्वच्छता, परिवहन और नवाचार, पर्यावरण संबंधी चिंताएं, वर्तमान नवाचार के साथ ऐतिहासिक विकास, और हमारे लिए गणित कार्यक्रम में विकास खंड शिक्षा अधिकारी नरेश रघुवंशी ने उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को अच्छे मॉडल बनाने के लिए शुभकामनाएं दी ।

Related Articles

Back to top button