मध्य प्रदेश

विधायक जी के चेले बड़े उत्पाती, ढाल बनकर खड़े चेलों के आका, इसलिए नहीं होती शिकायत पर कार्यवाही

रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
पाटन। विधानसभा क्षेत्र पाटन में जबसे मौजूदा विधायक ने जीत दर्ज की है तब से उनके चहेते चरणदासो के हौसले बुलंद के साथ-साथ उनके मन से शासन प्रशासन में बैठे उच्चाधिकारियों का भय खत्म हो गया है। वही इनके चरणदासों की उद्दंडता दिनों दिन क्षेत्र में और अधिक बढ़ती गई उनके हौसले इतने बुलंद हो गए है कि दो दशकों से जिस स्कूल में बच्चों को पढ़ाना था उसी स्कूल से अपने आका की कृपा से शिक्षक इतने वर्षों तक स्कूल से नदारद रहकर भी शिक्षा विभाग से 50 हजार रुपए से अधिक की पगार हर माह ले रहा है। वही वर्ष 2000 से 2010 तक उसकी पत्नी पाटन जनपद क्षेत्र की खजरी पंचायत से सरपंच रही थी और पूरे दस वर्ष तक सरपंची शिक्षक ने खुद सभाली इसी दौरान करोड़ों रुपए के निर्माण कार्य खुद करके करोड़ों रुपए का आसामी बन गया और पंचायत की काली कमाई से जबलपुर के पोस इलाका कहे जाने वाले विजय नगर में एक शानदार मकान का मालिक बन गया। शिक्षक का रसूख पंचायत में ऐसा था कि कुछ काम तो कागजों पर दर्शाकर लाखों रुपए निकाले गए है। इसके अलावा भी अन्य ठेकेदार के नाम पर पाटन विधान सभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के नहर एवं रोड़ के काम कर रहा है जिसमें कई नहर एवं रोड़,निर्माण के दौरान ही धराशाई हो गई। अभी हाल में शराब के नशे में चूर “शिक्षक व भाजपा” नेता मुकेश दुबे ने अपनी लायसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग करके अंधमूक बायपास पर दहशत फैलाई थी उसके बाद पुलिस प्रशासन ने सभी दहशतगर्द को अपनी हिरासत में ले लिया था लेकिन अपने आका की मेहरबानी की वजह से शिक्षक का चोला ओढ़े कुख्यात दहशतगर्द कानून के शिकंजे से बच निकला है।
दागी शिक्षक पर नहीं हो रही कार्यवाही…
दरअसल शिक्षक व भाजपा नेता मुकेश दुबे पर अपनी लायसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग कर अंधमूक बायपास पर दहशत फैलाने के आरोप में पकड़ा गया था लेकिन अपने आका की मेहरबानी के चलते वह कानूनी शिकंजे से बच निकला इसके अलावा लगभग दो दसको से शिक्षक बच्चों को पढ़ाने स्कूल नहीं गया और घर बैठे-बैठे शासन से मोटी तनख्वाह ले रहा है एक तरफ उसके आका पाटन क्षेत्र के गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले इसके लिए जी जान से विधान सभा का विकास करने में जुटे है वही उनका चेला बच्चों को पढ़ाने स्कूल नहीं जा रहा है। क्या मौजूदा विधायक इस मामले पर संज्ञान लेकर अपनी विधान सभा क्षेत्र में पदस्य शराबी और बंदूकधारी शिक्षक पर कार्यवाही करने के निर्देश देगे या इस पूरे मामले पर मौन धारण करेगे?

Related Articles

Back to top button