मध्य प्रदेश
हल्केवीर कुशवाहा को सासंद ने भेंट किया प्रशस्ति पत्र
रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेड़ा । क्षेत्रीय सांसद राव उदय प्रताप सिंह ने शासकीय प्राथमिक बालक शाला तूमड़ा के राजकीय सम्मान प्राप्त शिक्षक हल्केवीर पटेल द्वारा अपने कर्तव्य से ऊपर उठकर शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों एवं विद्यार्थियों के लिए किए गए अथक प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की। सांसद राव उदय प्रताप सिंह ने शिक्षक हल्केवीर पटेल द्वारा पॉलिथीन के प्रचलन की रोकथाम के लिए लिखी गई पुस्तक “एक अकेला थैला” का अवलोकन किया तथा पुस्तक को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में शिक्षक के प्रयास को जन जागरण हेतु सार्थक पहल करार दिया। राष्ट्र के लिए समर्पित बेहतर पुस्तक के सृजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सांसद ने उत्कृष्ट कर्तव्य पालन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रबुद्ध वर्ग उपस्थित रहा।



