मध्य प्रदेश

विधायक रामपालसिंह के मंझले भाई के निधन, केवट पिपरिया में हुआ अंतिम संस्कार

अंतिम यात्रा में स्वास्थ्य मंत्री, कलेक्टर सहित भारी संख्या में हुए लोग शामिल
सिलवानी । पूर्व कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रामपाल सिंह के मंझले भाई समाजसेवी रुद्रपालसिंह पटेल का लंबी बीमारी के चलते गुरुवार को निधन हो जाने से क्षेत्र में शोक छा गया। जानकारी लगते ही भारी संख्या में लोग उनके निज निवास ग्राम केवट पिपरिया में पहुंचना शुरू हो गया।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे व प्रशासनिक अधिकारी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी वहां पर पहुंचे, शुक्रवार की सुबह 11 बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई तो विधायक रामपाल सिंह भाई के विछोह में हिचकियों से रोते नजर आए।
उल्लेखनीय है कि रामपाल सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं बड़े भाई का पूर्व में निधन हो चुका है और अब मंझले भाई ने भी उनके साथ छोड़ दिया जिसका उन्हें गहरा सदमा लगा है। लोग उन्हें ढांढस बंधाते नजर आए। ग्राम केवट पिपरिया में धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया भारी संख्या में पहुंचे जनप्रतिनिधि क्षेत्र के राजनीतिक दलों के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं साहित्य विभिन्न सामाजिक संगठनों और सभी वर्गों के लोगों ने शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।उनके निधन पर सभी वर्गों के लोग उनके सामाजिक कार्यों का बखान करते दिखाई दिए।

Related Articles

Back to top button