विस्फोट घटना : मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश, जाँच के बिन्दु निर्धारित
प्रशासनिक अधिकारियो ने किया घटना स्थल का निरीक्षण
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले की तहसील दमयंती नगर के नया बाजार नं. 1 बड़ा पुल दमोह क्षेत्र में मंगलवार को घटित विस्फोट की घटना में लोगों के मृत/घायल होने के कारणों की मजिस्ट्रियल जॉच कराये जाने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट मयंक अग्रवाल ने मजिस्ट्रियल जॉच आदेश जारी किया है। उन्होंने जाँच हेतु अपर जिला मजिस्ट्रेट मीना मसराम को मजिस्ट्रियल जॉच अधिकारी नियुक्त किया है तथा निर्देशित किया है कि एक माह में जाँच प्रतिवेदन कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत करें। जाँच के बिन्दु निर्धारित
जिला मजिस्ट्रेट मयंक अग्रवाल ने जाँच के बिन्दु निर्धारित किये हैं कि क्या पटाखा फैक्ट्री संचालित करने की अनुमति थी ?, क्या घटना स्थल को गोदाम बनाये जाने की अनुमति थी ? मृत्यु का वास्तविक कारण क्या है ?, घटना के लिए कौन-कौन जिम्मेदार है?, इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति भविष्य में न हो, इस संबंध में आवश्यक सुझाव तथा अन्य कोई सुसंगत तथ्य जो जॉच में पाये गये।



