व्यापारी एसोसिएशन 4 सितंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । कृषि उपज मंदिरों से संबंधित व्यापारियों की विभिन्न मांगों को लेकर म.प्र. सकल अनाज, दलहन, तिलहन व्यापारी महासंघ के आव्हान पर अनाज, दलहन, तिलहन व्यापारी एसोसिएशन बेगमगंज भी 4 सितंबर से हड़ताल शुरू कर रहा है जिसकी विधिवत सूचना उन्होंने मंडी सचिव अभय पाल सिंह विलोदिया को लिखित रूप में दे दी है।
दिए गए पत्र में बताया गया है कि व्यापारी महासंघ की 29 अगस्त को उज्जैन नगर में बैठक आयोजित की गई थी जिसमें माँगो का निराकरण ना होने की दशा में मध्य प्रदेश की सभी कृषि उपज मंडीया 4 सितंबर सोमवार से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल स्वरूप बंद रखी जाएगी। उक्त निर्णय में बेगमगंज व्यापारी संघ भी अपना समर्थन दे रहा है। जिसके चलते कृषि उपज मंडी बेगमगंज में सोमवार से नीलाम कार्य में क्षेत्र के रजिस्टर्ड व्यापारी भाग नही लेंगे।
उक्त जानकारी संघ के अध्यक्ष संजय ओसवाल ने देते हुए बताया कि सूचना पत्र की प्रतियां वरिष्ठ अधिकारियों और संघ को भी भेजी गई हैं।



