शक्तिधाम देवी दुर्गा मंदिर के गर्भगृह को भव्य रूप देने में जुटे राजस्थानी कलाकार

चैत्र नवरात्रि के पूर्व गर्भ गृह अपने दिव्य आकर्षक स्वरूप दिखेगा
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । नगर बरेली के सिद्ध क्षेत्र श्रीशक्तिधाम देवी दुर्गा मंदिर बड़ा बाजार में मां जगतजननी भगवती के दिव्य दरबार में गर्भगृह का निर्माण कार्य जारी है विगत 2 सप्ताह से राजस्थान से आए कलाकारों द्वारा निर्माण कार्य प्रगति पर है। बताया जा रहा है कि गर्भगृह को पूर्ण होने में लगभग 1 महीने का समय और लगेगा आने वाले चैत्र नवरात्रि के पूर्व शक्तिधाम देवी दुर्गा मंदिर के गर्भ गृह को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। चैत्र नवरात्रि के पूर्व मंदिर के गर्भ गृह को साज सज्जा कर आधुनिक लाइटों से सजाया जाएगा जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को मां भगवती के दिव्य स्वरूप के दर्शन होंगे। आपको बता दें कि शक्तिधाम देवी दुर्गा मंदिर को बरेली की शान शक्तिधाम के नाम से जाना जाता है जिसका निर्माण पूज्य ब्रम्हलीन सदगुरुदेव श्री श्री शंकरसिंह सेंगर ने कराया था। और बरेली में नवरात्रि पर देवी दुर्गा जी की प्रतिमाओं की स्थापना पूज्य गुरुदेव सेंगर साहब द्वारा प्रारंभ कराई गई थी ।
गर्भगृह के निर्माण के लिए राजस्थान से मार्बल लाकर राजस्थान के कारीगरों द्वारा रात दिन मेहनत कर नक्कासीदार खुदाई कर दरबार को आकर्षक रूप दिया जा रहा है।



