मध्य प्रदेश

जमुनिया घाट पर फिर हादसा 20 फीट खाई में गिरा ट्रक, बड़ा हादसा टला

ट्रक में सवार ड्राइवर सहित तीन लोग बाल बाल बच्चे
सिलवानी । सिलवानी भोपाल मार्ग स्थित स्टेट हाईवे-44 के जमुनिया घाट पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह विदिशा से तेल भरा ट्रक बालाघाट जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे खाई में जा गिरा। ट्रक पेड़ से टकराकर रुक गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एमपी 44 जीए 0972 अचानक अनियंत्रित होकर घाट से नीचे उतर गया। वाहन चालक इकबाल ने बताया कि ट्रक का स्टेयरिंग फेल हो जाने के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रह सका और ट्रक खाई में जा गिरा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जमुनिया घाट पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, इसके बावजूद एमपी आरडीसी विभाग द्वारा कोई ठोस सुरक्षा इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। न तो पर्याप्त संकेतक लगे हैं और न ही सुरक्षा रेलिंग की व्यवस्था है जिससे लगातार जान जोखिम में पड़ रही है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोग एकत्र हो गए। हादसे के बाद एक बार फिर प्रशासन और संबंधित विभाग की लापरवाही पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button