मध्य प्रदेश

शहीद जवान आदिराम यादव का पार्थिव शरीर घर पहुंचा, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रिपोर्टर : आकाश गोहिल

बेगमगंज। बेगमगंज की माटी के सपूत सीआरपीएफ जवान आदिराम यादव का जोधपुर में ड्यूटी करते समय 3 अगस्त को हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी। गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर उनके निवास ईश्वरनगर बेगमगंज लेकर आए, जहां उनका गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार हुआ। नगर के निवासी आदिराम यादव भारतीय सेना की सोलह साल 9 माह की अपनी नौकरी पूरी करने के बाद रिटायर्ड हो गए थे। लेकिन दूसरी बार फिर से उन्हें CRPF में पोस्टिंग होने पर जोधपुर राजस्थान में तैनात किया गया। लेकिन ड्यूटी के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। शहीद दिराम यादव का रिटायरमेंट 31 दिसम्बर 2022 को होना था। शहीद की चिता को बड़े बेटे बृजेन्द्र यादव ने मुखाग्नि दी। सेना के जवान शहीद का शव तिरंगे में लिपटे उनके घर पहुंचा। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में शहीद की कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों से भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने तिरंगे में लिपटे शहीद जवान के पार्थिव शरीर पर श्रद्धाजंलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button