बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ.आरती धुर्वे की अध्यक्षता में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम संपन्न हुये | जिसमें प्रभारी प्राचार्य आरती धुर्वे के द्वारा समस्त छात्र- छात्राओं को स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बिरसा मुंडा जी के जीवन- परिचय और वह कैसे एक जन नेता बन गए एवं उनके अनुयायियों के द्वारा उन्हें भगवान और धाराती आबा के रूप में माना जाने लगा | अंग्रेजों के शोषण के खिलाफ आंदोलन करने वाले बिरसा मुंडा अपनी शहादत के बाद भगवान का दर्जा प्राप्त किये | आदिवासी समाज के लोग उन्हें भगवान की तरह पूजा करते हैं | इससे अवगत कराया गया | तत्पश्चात महाविद्यालयीन स्टाफ के द्वारा छात्र- छात्राओं को बिरसा मुंडा जयंती संबंध के व्यक्तित्व से अवगत कराया गया | छात्र छात्राओं ने भी अत्यंत जोश से बिरसा मुंडा जयंती पर अपनी प्रस्तुतियों दी | कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. आरती धुर्वे , सहायक प्राध्यापक श्रीमती दीपिका जैन, अभिलाषा चौरसिया, अतिथि विद्वान श्री ईश्वरदीन चौधरी, राजा सूर्यवंशी, डॉ. जय प्रकाश अवस्थी , डॉ.आशीष पांडे व समस्त छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही |



