शादी से मना किया तो सनकी ने गोली मारकर युवती पर गोली चलाकर उतारा मौत के घाट
ट्रेन से उतरने के बाद दिया घटना को अंजाम
लोगों ने किया हाईवे जाम, आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
गोटेगांव, नरसिंहपुर । एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ने गुरुवार रात युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से गोटेगांव में तनाव पैदा हो गया। पीड़ित परिवार के साथ सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन कर चक्काजाम कर दिया। इससे मुख्य मार्ग छह घंटे बंद रहा। परिवार आरोपी का घर गिराने की मांग कर रहा था। एफआईआर कराने के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर वे माने। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया, काजल साहू उम्र 22 साल जबलपुर के एक कैफे में नौकरी करती थी। वह रोज ट्रेन से आती-जाती थी। शिक्षक कॉलोनी गोटेगांव का देवेंद्र पटेल उम्र 23 साल उसका पीछा कर शादी करने का दबाव बना रहा था। गुरुवार रात काजल गोटेगांव स्टेशन पर पहुंची तो देवेंद्र ने सिंधी धर्मशाला के पास उसे रोका और शादी की बात करने लगा। काजल ने उसे टका सा जवाब दिया तो सनकी देवेंद्र पटेल ने उसकी कनपटी में गोली मार दी। आरोपी फरार हो गया। काजल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, पर उसकी मौत हो चुकी थी।
दो साल से कर रहा था परेशान
काजल साहू के भाई ने बताया कि आरोपी दो साल से उसे परेशान कर रहा था। उन्होंने समझाया भी था, उम्मीद नहीं थी कि वह हत्या कर देगा। उसने कहा कि जब सरकार आरोपी का घर गिरा रही है तो इस पर कार्रवाई करने में देरी क्यों हो रही है? परिवार का आरोप है, उन्होंने विधायक महेंद्र नागेश को बताया तो वे मीटिंग में होने की बात कहकर कन्नी काट गए।



