शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय उमरियापान में मनाया गया शिक्षक दिवस
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान ।1 ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में विधालयों के छात्र छात्राओं द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया तो कहीं सास्कृतिक कार्यक्रम की रही धूम तो कहीं विधालय के छात्र छात्राओं ने अपने गुरू तुल्य शिक्षक का तिलक वंदना कर आर्शिवाद लिया। इसी क्रम में शिक्षक दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय उमरियापान में सर्वप्रथम सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन जी का जन्म दिवस पर्व बड़े हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया । संस्था का समस्त संचालन विद्यालय में अध्यानरत छात्रा प्रांशी तिवारी कक्षा 12 की छात्रा के द्वारा किया गया। विद्यालय की समस्त जिम्मेदारी का संचालन शिक्षक दिवस के अवसर पर कक्षा बारहवीं छात्रा प्रांशी तिवारी को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरियापान का प्रभारी नियुक्त किया गया था। प्रभारी प्राचार्य महोदया ने अपनी विद्यालय का सफल संचालय किया गया। एक दिन की प्राचार्य प्रांशी तिवारी ने पत्रकारों से कहा कि विधालय के प्राचार्य दिलीप बाजपेयी का स्थातंरण हो गया है उसे रोका जाए अन्यथा हम सभी छात्राओं के द्वारा उनका स्थातंरण रोकने के लिए शिक्षा विभाग में पत्राचार करेंगे।
कार्यक्रम में संस्था प्रभारी दिलीप बाजपेई, प्रधानाध्यापक जय चंद महोबिया, एम एल ठाकुर, एस एन तिवारी, आनंद मुकुंद मिश्रा, सुरेश बघेल, कृष्ण कुमार चौरसिया, राजेश यादव, किरण पटेल, निधि ज्योतिषी, गिरजा ठाकुर, शिव कुमार मरावी, सुशीला पटेल, विश्वनाथ पटेल, लकी बाजपेई एवं विद्यालय में कार्यरत समस्त अतिथि शिक्षक एवं समस्त शालेय स्टाफ के साथ पत्रकार सतीश चौरसिया, अंकित झारिया, राजेन्द्र चौरसिया आदि सम्मिलित रहे।



