मध्य प्रदेश

शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान l हिंदी ग्रंथ अकादमी की स्वर्ण जयंती के अवसर पर महाविद्यालय उमरियापान में गुरुवार को विद्यार्थी केंद्रीय राष्ट्रीय शिक्षा नीति विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ! कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य डॉ आरती धुर्वे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ l जिसमें शासकीय महाविद्यालय उमरियापान के समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही l प्रभारी प्रार्चाय डाक्टर आरती धुर्वे ने बताया कि प्रतियोगिता चार स्तरों पर की जावेगी l प्रथम में महाविद्यालय स्तर, जिला स्तर, संभाग स्तर एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैl प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को ₹10000 की राशि, द्वितीय विजेता को 5000 की राशि एवं तृतीय विजेता को 2500 की राशि सहित सम्मान निधि व स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जावेगा !

Related Articles

Back to top button