शिक्षक दिवस पर आचार्य दीदियों का सम्मान एवं CPD प्रशिक्षण वर्ग आयोजित
सिलवानी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सिलवानी में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रजा सेवक जैन, पूर्व प्राचार्य एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सम्मिलित हुए। उन्होंने सभी आचार्य-दीदियों का श्रीफल एवं पुष्प भेंट कर सम्मान किया। अतिथि का स्वागत आचार्य संतोष कुमार ने किया।
मुख्य अतिथि ने मार्गदर्शन देते हुए कहा कि जिस प्रकार एक मूर्तिकार पत्थर को तराशकर सुंदर मूर्ति का रूप देता है, उसी प्रकार शिक्षक अपने ज्ञान, संस्कार एवं मार्गदर्शन से भैया-बहनों के व्यक्तित्व को गढ़ता है, ताकि वे जीवन में सम्मानपूर्वक आगे बढ़ते हुए राष्ट्र एवं समाज की प्रगति में योगदान दे सकें।
इस अवसर पर CPD (Continuous Professional Development) प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन भी किया गया, जिसका उद्देश्य आचार्य-दीदियों के कौशल एवं शिक्षण गुणवत्ता का विकास करना रहा। प्राचार्य विपिन बिहारी राजपूत ने विद्यालय की प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए सभी से सहयोग एवं मार्गदर्शन के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन सुशीला दीदी ने किया। इस अवसर पर समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहे।



