धार्मिकमध्य प्रदेश

श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ होने से पहले निकली गई भव्य कलश यात्रा

रिपोर्टर : मनोज शुक्ला
सियरमऊ। तहसील के ग्राम सियरमऊ में सात दिवसीय संगीतमय में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा प्रारंभ होने से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सोमवार को भव्य कलश यात्रा सीताराम मंदिर से प्रारंभ होकर ग्राम के मुख्य मार्ग होते हुए कथा स्थल पहुंची। ग्राम सियरमऊ के कुशवाहा परिवार की ओर से की जा रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा आयोजन 1 अप्रैल से प्रारंभ होकर 7 अप्रैल तक चलेगा। कथा के मुख्य यजमान कुंदन कुशवाहा और उनकी धर्म पत्नी गीता बाई कुशवाहा है। वही कथा का वाचन आचार्य बिपिन बिहारी दास जी महाराज सागर के द्वारा किया जाएगा. कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होकर सायं 5 तक रहेगा आयोजनकर्ताओं ने कथा में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से शामिल होने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button