संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र की फिर से नंबर 3 की यूनिट हुई बंद, लगातार घट रहा उत्पादन, बिजली उत्पादन हो रहा प्रभावित
संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र की फिर से नंबर 3 की यूनिट हुई बंद, लगातार घट रहा उत्पादन
रिपोर्टर : कंचन साहू
उमरिया । प्रदेश में लगातार बिजली की बढ़ रही समस्याओं के बीच गुरुवार को संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र की यूनिट नंबर 3 बंद हो गई। जिसके कारण बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है। वहीं ताप विद्युत केंद्र के अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं।
यूनिट बंद होने से संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र फिर एक बार सुर्खियों में आ गया है। संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र बिरसिंहपुर पाली के 210 मेगावॉट की यूनिट नंबर 3 में बायरल ट्यूब लीकेज के कारण बिजली उत्पादन ठप हो गया है।
ताप विद्युत केंद्र के अधिकारी यूनिट बंद होने के बाद जांच में जुटे हुए हैं। संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के अधिकारी बीके कैलाशिया ने बताया कि बायरल ट्यूब लीकेज के कारण यूनिट बंद हुई है, चालू होने में 2 दिन लग सकते हैं



