संबल योजना के तहत मृतक परिवारों को घर पहुंचकर दी अंत्येष्टि सहायता राशि

सिलवानी। मध्यप्रदेश सरकार की अति महत्वपूर्ण एवं जनहितैषी संबल योजना के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में अंत्येष्टि सहायता राशि मृतक परिवारों के परिजनों को उनके घर पहुंचकर भेंट की गई।
संबल योजना के तहत सामान्य मृत्यु होने पर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये तथा दुर्घटना में मृत्यु होने पर 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी क्रम में संबंधित परिवारों को सहायता राशि प्रदान कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया।
इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, लखन मेहरा, पार्षद प्रतिनिधि बाबू ठाकुर, योजना प्रभारी शिवम सोनी, आरिफ खान, संजू क्लोसिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करना है, ताकि विपरीत परिस्थितियों में उन्हें राहत मिल सके।



