सतधारा पंचायत मे साफ सफाई को साथ किया मेले का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के सिहोरा जनपद पंचायत आने वाली गाम पंचायत कुम्ही सतधारा में 16 जनवरी मंगलवार को मेला परिसर कूम्ही सतधारा पंचायत मेला सरधारा में नव निर्वाचित विधायक संतोष बड़कडे, जनपद अध्यक्ष रश्मी अग्निहोत्री एवं जनपद सदस्यों के द्वारा मंदिर परिसर के साथ घाट की साफ-सफाई का कार्य किया गया! साथ ही जनपद का कुम्ही सतधाता मेला का निरीक्षण एवम SHG समूह के द्वारा रामायण का पाठ करते हुए दीपदान किया गया। जिला शासन के निर्देश पर 22 जनवरी 2024 को श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के उपलक्ष्य में शिव मंदिर (कुम्भेसर मंदिर) की साफ-सफाई एवं घाट की साफ-सफाई की गई ।
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक संतोष बरकडे, जनपद पंचायत अध्यक्ष रश्मि मनेन्द्र अग्निहोत्री, जनपद सदस्य दीनानाथ पटेल, सुषमा हरप्रसाद राय, राजकुमारी, सुरेश पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिहोरा जितेन्द्र कुमार गुप्ता, एडीईओ उमेश कुमार तंतुवाय, के.के. पटेल, ब्लॉक समन्वयक संतोष पठारिया, एनआरएलएम के विकास खण्ड प्रबंधक रामनरेश राठौर, संजय मिश्रा, ग्राम पंचायत कूम्ही सतधारा सरपंच मोहन मिश्रा एवं आसपास की पंचायतों के सरपंच व सचित शामिल रहे। ग्राम पंचायत कुम्ही सरधारा में विधायक, अध्यक्ष एवं जनपद सदस्यों के द्वारा मंदिर में साफ सफाई का कार्य किया गया।



