मध्य प्रदेश

सफाई व्यवस्था ठप सड़कों पर बह रहा आम निस्तार का पानी, नहीं कराया नाली निर्माण

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदी में कई सालों से साफ सफाई नहीं हुई। जिससे ग्रामीण बहुत त्रस्त है लेकिन पंचायत के जनप्रतिनिधियों द्वारा साफ सफाई के नाम पर महज खानापूर्ति कर अपनी जेब गर्म कर रहे है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने स्वच्छ भारत मिशन अभियान को पलीता लगाने में सरपंच, सचिव कोई कसर नहीं छोड़ रहे है । नारा लगाने वाले जिम्मेदारों का भी पता नहीं हे हेडपंप तथा सार्वजनिक जगहों में साफ सफाई नहीं कराई जा रही हे बदबू युक्त चारो तरफ भरा हुआ है। हेडपंप से भी बदबू युक्त पानी निकल रहा है जिसे यही दूषित पानी पीने से आंत्रशोथ जैसी घातक बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है ।
आपको बता दें कि उमरियापान से महज 2 किलोमीटर की दूरी में ग्राम पंचायत हरदी इन दिनों मूलभूत सुविधाओं को मोहताज है। स्थानीय ग्रामीण झल्लू गौटिया, सोनू गौटिया, चंदन गौटिया, सोहन बर्मन, विनोद पटेल, सुनील बर्मन ने बताया कि पूरे गांव में गंदगी का आलम छाया हुआ है जगह-जगह कचरे के ढेर और आम निस्तार का पानी सड़कों पर बह रहा है ऐसे में आवागमन कर रहे लोगों का चलना दूभर हो गया । रहवासियों को सांस लेने में परेशानी होती है । गंदगी युक्त पानी से अनेक प्रकार की बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है सीसी रोड निर्माण तो कराया गया लेकिन जिम्मेदार नाली निर्माण कार्य करना भूल गए है। शिकायत के बाद भी पंचायत प्रतिनिधि अनदेखी कर रहे हैं जिससे बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है ।

Related Articles

Back to top button