मध्य प्रदेश
समग्र शिक्षक संघ का गठन, उमेदसिंह कुबरे अध्यक्ष बने
सिलवानी। समग्र शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में संघ की बैठक का आयोजन सिलवानी में किया गया। जिसमें समग्र शिक्षक संघ ब्लाक इकाई का गठन जिला अध्यक्ष कमलेशकुमार गौर ने प्रांतीय अध्यक्ष सुरेशचंद दुबे, प्रांतीय महासचिव जेपी शुक्ला की सहमति एवं जिला कोषाध्यक्ष अशोक शुक्ला की उपस्थिति में किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से समग्र शिक्षक संघ ब्लाक सिलवानी में संरक्षक कमलेश श्रीवास्तव सेनि शिक्षक, अध्यक्ष उमेदसिंह कुबरे, उपाध्यक्ष अर्चना समैया, भगतसिंह कुर्मी, सचिव बृजमोहन विष्वकर्मा, सहसचिव पी.एस. ठाकुर, कोषाध्यक्ष निरपतसिंह रघुवंशी, सहकोषाध्यक्ष नेतराम ठाकुर, प्रवक्ता निर्मला उइके, कार्यकारिणी सदस्यों में रजनीश समैया, रामरतनसिंह रघुवंशी, राजेन्द्रसिंह रघुवंशी, रमेश मेहरा, लक्ष्मीनारायण रघुवंशी को चुना गया ।



